चंडीगढ़ में डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Edited By swetha,Updated: 01 Apr, 2020 09:56 AM

doctor and nursing staff member corona positive

चंडीगढ़ में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए।

  चंडीगढ़ (पाल):चंडीगढ़ में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए। पी. जी. आई. की लापरवाही केकारण सोमवार को आईसोलेट किए गए 31 लोगों के स्टाफ में से एक नर्सिंग स्टाफ के सदस्य को मंगलवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। 31 वर्षीय मरीज सैक्टर -37 में रहता है। उसकी पी. जी. आई. में साल 2015 में बतौर मेल नर्सिंग स्टाफ की ज्वाइनिंग हुई थी। उसे इलाज के लिए नेहरू अस्पताल के सी. डी. वार्ड में दाखिल किया गया है।

एक अन्य नर्स के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सावधानी के तौर पर उस स्टाफ सदस्य को भी दाखिल किया गया है। वहीं, सैक्टर -49 डी में भी एक पॉजिटिव केस सामने आया है। 40 साल के डाक्टर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को यह डाक्टर सैक्टर -33 ए के पॉजिटिव एन. आर. आई. दंपति के संपर्क में आया थे। चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 तक पहुंच गई है।इलाके को सैनेटाईड करने के साथ ही पारिवारिक सदस्यों के इलावा संपर्क में आए 5 लोगों को भी घर में आइसोलेट कर दिया गया है। नर्सिंग स्टाफ ने पी. जी. आई. को लिखी चिट्ठी कोरोना पॉजिटिव मरीज के सीधे संपर्क में आने के बाद स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया है। स्टाफ ने एडमिनिस्ट्रेशन को पत्र लिखकर कहा है कि उन को सही तरीके साथ पी. ई. पी. किट्स नहीं मिल रही न हीं उनको मास्क उपलब्ध करवाए गए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!