Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2026 03:28 PM

कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर आज 21 अगस्त सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया। बंद के चलते बस सेवा, अन्य ट्रैफिक के साथ-साथ अधिकांश प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे। हालांकि, ट्रेनों की आवाजाही पर बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। इसी बीच...
जालंधर : कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर आज 21 अगस्त सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया। बंद के चलते बस सेवा, अन्य ट्रैफिक के साथ-साथ अधिकांश प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे। हालांकि, ट्रेनों की आवाजाही पर बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। इसी बीच जालंधर में एक विवाद की खबर सामने आई है।
जालंधर में बंद के दौरान रास्ता रोकने को लेकर प्रदर्शनकारियों और एक कार सवार के बीच विवाद हो गया। मकसूदां की सर्विस रोड पर जत्थेबंदियों ने रास्ता बंद किया हुआ था। इसी दौरान अस्पताल जा रहे एक कार सवार को रोक लिया गया, हाथापाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवार ने प्रदर्शनकारियों को अस्पताल की रसीद दिखाते हुए बताया कि उसकी पत्नी का डायलिसिस चल रहा है और उसे अस्पताल पहुंचना है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से थप्पड़ में मारे गए।
पूरा मामला
वहीं दूसरी तरफ व्यक्ति का कहना है कि, उसकी पत्नी का डायलसिस हो रहा है। उसने इस दौरान अस्पताल की पर्ची भी दिखाई और उसे जाने नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से वह परेशान चल रहा था और उसने खुद को गाली निकाली। लेकिन सिख व्यक्ति को लगा कि मैंने उसे गाली निकाली है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और बात हाथापाई पर उतर आई। इसी दौरान एक सिख प्रदर्शनकारी ने गुस्से में अपने साथी से बरछा छीन लिया और कार सवार पर हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानें क्या बोले जत्थेबंदी
इस विवाद को लेकर गुरु नानक मिशन चौक में बैठी जत्थेबंदियों ने कहना है कि, कार सवार से हाथापाई की वीडियो सामने आया है जोकि बहुत निंदनीय घटना है। इस मामले में गहनता से जांच की जाएगी। जत्थेबंदियों ने कहा कि, बंदी सिंह की रिहाई को लेकर सड़कों पर बैठी जत्थेबंदियों का यह काम नहीं है। क्योंकि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शान्तिमय ढंग से शहर को बंद करवाया गया है और वह ऐसी गलती नहीं कर सकते है। इस मामले में जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी विश्वास है कि उनकी जत्थेबंदिया ऐसी काम नहीं कर सकती।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here