देखिए कैसे Road पर भिड़े आप नेता और Traffic Police मुलाजिम

Edited By swetha,Updated: 17 Aug, 2019 05:25 PM

बठिंडा में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान और बार एसो. के नेता नवदीप जीता की ट्रैफिक पुलिस से झड़प होने का मामला सामने आया है।

बठिंडा: बठिंडा में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान और बार एसो. के नेता नवदीप जीता की ट्रैफिक पुलिस से झड़प होने का मामला सामने आया है।

दरअसल, अजीत रोड को वनवे किया हुआ था। इस दौरान 'आप' नेता ने वहां से निकलने की कोशिश की तो ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने उनको जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई, बात हाथापाई तक पहुंच गई। 'आप'नेता का आरोप है कि पहले ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम ने उसके साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने इसी तरह उसे हिरासत में ले लिया जबकि अपने साथी को अस्पतालमें दाखिल करवा दिया।
 

उधर, ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम का कहना है कि उसने जीता के नाक पर मुक्का नहीं मरा बल्कि धक्के-मुक्की दौरान बैरीकेट पर गिरने के कारण उस के चोट लगी है। दूसरे तरफ पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच करके कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। एक तरफ जहां पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है, वहीं दूसरे तरफ बार एसो. के सदस्यों ने इंसाफ न मिलने पर धरने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!