श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे परिवार से साथ घटा भयानक हादसा, 12 साल के बच्चे की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2024 12:03 PM

death of 12 year old boy in accident

श्री आनंदपुर साहिब में घटे सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है।

श्री आनंदपुर साहिब/लुधियाना (अशोक): श्री आनंदपुर साहिब में घटे सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना के मोहल्ला फतेहगढ़ गली नंबर 2 में रहने वाला एक परिवार, जो सुबह श्री आनंदपुर साहिब गया था, एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के इकलौते 12 वर्षीय बच्चे वंश की मौके पर ही मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजा गया। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार यह परिवार अपने दोपहिया वाहन पर श्री आनंदपुर साहिब गया था और जब वह वापिस लुधियाना की ओर आ रहे थे तो सड़क के बीच खड़े एक ट्रक से टकरा गए। हादसे में घायल मां का नाम सोनिया और  पिता का नाम विनोद कुमार बताया जा रहा है। इस हादसे से कारण पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अक्सर भारी वाहन बिना किसी कारण सड़कों के बीच खड़े पाए जाते हैं, जो बेकसूर लोगों की मौत का कारण बनते हैं। प्रशासन को इन वाहनों के चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे हादसों में किसी की जान न जाए।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!