Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2023 01:00 PM
टाला के संद नगर में एक नशे के आदी युवक की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव घर के पास खेतों में पेड़ से लटका हुआ मिला।
बटाला (गुरप्रीत सिंह) : बटाला के संद नगर में एक नशे के आदी युवक की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव घर के पास खेतों में पेड़ से लटका हुआ मिला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता महिदंर सिंह जोकि रिटायर्ड फौजी हैं ने बताया कि उनके दोनों बेटों को नशे ने निगल लिया। उन्होंने कहा कि मृतक बचित्तर सिंह (22) हर तरह का नशा करता था। पहला बेटा भी नशा करता था और उसने भी नशे कारण ही आत्महत्या कर ली थी।
इस दौरान मृतक के भाई बताया कि वह नशे का आदी था, कल रात भी वह 10 बजे घर से लड़ कर गया था और वापस नहीं आया। सुबह इसका शव खेतों में पेड़ से लटकता मिला। इस मामले संबंधी थाना सिविल लाइन के सब इंस्पेक्टर मनोहर सिंह बताया कि शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here