देश का सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट,विजेता टीम को मिलेंगे लाखों रुपए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 02:31 PM

country  s highest prize money tournament held dec 17

साल 2004 में कपूर फैमिली की तरफ से हॉकी प्रेमी अपने पिता सरदार बलवंत सिंह कपूर की याद में करवाया जाने वाला ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मैमोरियल स्कूल हॉकी टूर्नामेंट देश का सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला फैमिली टूर्नामेंट है।

जालंधरः साल 2004 में कपूर फैमिली की तरफ से हॉकी प्रेमी अपने पिता सरदार बलवंत सिंह कपूर की याद में करवाया जाने वाला ऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मैमोरियल स्कूल हॉकी टूर्नामेंट देश का सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला फैमिली टूर्नामेंट है। 13 साल तक अंडर-17 लड़कों के टूर्नामेंट में इस बार अंडर-19 की टीमों को लिया जाएगा। 

 

जिसके लिए सोसायटी पहली बार हॉकी इंडिया के साथ मिलकर टूर्नामेंट करवाएगी। 17 दिसंबर से टूर्नामेंट शुरू हो रहा है, जिसकी विजेता टीम को 1 लाख 25 हजार, दूसरे स्थान वाली टीम को 80 हजार, तीसरे स्थान वाली टीम को 60 हजार चौथे स्थान वाली टीम को 40 हजार रुपए कैश प्राइज दिया जाता है। इसके साथ ही बेस्ट प्लेयर अन्य इनाम दिए जाते हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में करवाए जाएंगे। टूर्नामेंट सोसायटी के प्रधान हरभजन सिंह कपूर ने बताया कि उनके पिता बलवंत सिंह कपूर नगर निगम जालंधर से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट थे। पिता जी हॉकी प्रेमी थे, भारतीय हॉकी के हर मैच को देखते थे। पिता के देहांत के बाद ही उन्हें ट्रिब्यूट करने के लिए सभी भाईयों ने मिलकर इस टूर्नामेंट को शुरू किया। जिसमें पंजाब एंड सिंद्ध बैंक के रियाटर्ड चीफ मैनेजर चरणजीत सिंह रहेजा ने मदद की। 

 

टूर्नामेंट कमेटी के वाइस प्रधान मनजीत सिंह कपूर ने बताया कि टूर्नामेंट में पहले स्थान से लेकर चौथे स्थान वाली टीम को परिवार की तरफ से इनामी राशि दी जाती है। जिसमें कोई सपांसर नहीं होता और ही किसी से मदद ली जाती है। टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर को भी कैश प्राइज देकर सम्मानित किया जाता है। 

 

टूर्नामेंट में पंजाब, लखनऊ, भोपाल, हरियाणा, बिहार, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की 18 अंडर-19 की स्कूली टीमों हिस्सा लेंगी। हालांकि शुरुआती दौर में पाकिस्तान मलेशिया की टीमें भी इस टूर्नामेंट में खेल चुकी है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!