जालंधर में कोरोना से युवा लड़की सहित 5 की मौत, इन क्षेत्रों में मिले बड़ी संख्या में Positive

Edited By Vatika,Updated: 13 Apr, 2021 05:00 PM

corona jalandhar tuesday report

जिला जालंधर में कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही।

जालंधर (रत्ता): जिला जालंधर में कोरोना रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही। मंगलवार को जिले में कोरोना से 29 साल की युवा लड़की सहित 5 की मौत जबकि 391 रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को 446 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, जिनमें से 55 लोग दूसरे जिले या राज्य के बताए जा रहे है। वहीं पॉजिटिव आने वाले रोगियों में बस्ती शेख, बस्ती गुंजा, शहीद भगत सिंह कालोनी, मोहल्ला करार खां, बस्ती बावा खेल, शिव विहार, सी.आर.पी.एफ.कैंपस, गोल्डन एवेन्यू, काकी पिंड, रामा मंडी, दशमेश नगर, निला महल, किशनपुरा, इंडस्ट्रियल एरिया, डिफैंस कालोनी, एन.आई.टी., दयालनगर, सत करतारकर नगर, कालिया कालोनी, एलडीगो ग्रीन नकोदर रोड, जे.पी.नगर, बाग कर्म बख्श, वडाला चौक, मिलाप चौक इत्यादि क्षेत्रों के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों में  3 या इससे ज्यादा के सदस्य शामिल है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!