पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई हैरोइन की खेप, BSF ने गेहूं के खेत से किया बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 12:53 AM

consignment of heroin from pakistan recovered from field by bsf

जलालाबाद के गांव में घुबाया पुलिस ने भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में गेहूं के खेत से हैरोइन का पैकेट बरामद किया है। ड्रोन के जरिए यह हैरोइन पाकिस्तान से भारत भेजी गई है। बता दे कि फिलहाल पुलिस और बी.एस.एफ. ने संयुक्त आपरेशन के दौरान ये खेप बरामद की...

जलालाबाद  (बंटी): जलालाबाद के गांव में घुबाया पुलिस ने भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में गेहूं के खेत से हैरोइन का पैकेट बरामद किया है। ड्रोन के जरिए यह हैरोइन पाकिस्तान से भारत भेजी गई है। बता दे कि फिलहाल पुलिस और बी.एस.एफ. ने संयुक्त आपरेशन के दौरान ये खेप बरामद की है।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद की गई हैरोइन का वजन करीब 520 ग्राम बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चक्क बजीदा और ढाणी मांघ सिंह के बीच इलाके में खेत में संदिग्ध वस्तु पड़ी है।

गेंहू के खेत से हैरोइन बरामद

जहां खेत में गेहूं की फसल की कटाई के बाद बचे गेहूं के अवशेष से तूड़ी बनाई जा रहीं थी इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने बी.एस.एफ. के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान किसान जसवंत सिंह की जमीन से हैरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। गुरनाम सिंह ने बताया कि आशंका जाहिर की जा रही है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हैरोइन की खेप भारत भेजी गई है। फिलहाल हैरोइन के पैकेट को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!