पंजाब में कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बदलने की तैयारी, दलित चेहरे की तलाश में है पार्टी

Edited By Suraj Thakur,Updated: 01 Nov, 2018 07:14 PM

congress ready to change state president in punjab

कांग्रेस हाईकमान ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब का प्रदेशाध्यक्ष बदलने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान किसी दलित चेहरे को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहती है। कांग्रेस  दलित प्रदेशाध्यक्ष बनाकर अपना दलित वोट बैंक पक्का करना...

जालंधर। कांग्रेस हाईकमान ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब का प्रदेशाध्यक्ष बदलने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान किसी दलित चेहरे को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहती है। कांग्रेस  दलित प्रदेशाध्यक्ष बनाकर अपना दलित वोट बैंक पक्का करना चाहती है। वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान पद पर सुनील जाखड़ काबिज हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के स्वदेश लौटने पर वह जल्दी ही इस मामले में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल सकते हैं। इस दौरान वह कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के # ME TOO मामले को भी राहुल गांधी के साथ डिसकस कर सकते हैं और ऐसे में उन्हें अपने मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!