FB पर लाइव होकर सुनाई अपने बेवफा मंगेतर की दास्तां, फिर मौत को गले लगाने के लिए निगला जहर

Edited By Vatika,Updated: 22 Nov, 2019 03:25 PM

commit suicide in batala

यहां एक युवती ने फेसबुक पर लाइव होकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले मंगेतर के खिलाफ आवाज उठाई है।

बटाला: यहां एक युवती ने फेसबुक पर लाइव होकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले मंगेतर के खिलाफ आवाज उठाई है। दरअसल, लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के बाद  मंगेतर ने शादी से इंकार कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने एस.एस.पी. बटाला को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

फेसबुक पर लाइव होकर पीड़िता ने अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा कि मेरी मौत के लिए अमनदीप, सुखदेव सिंह, बिल्लू, गुरनाम सिंह, भूपिंदर कौर और सोनिया जिम्मेदार होंगे, जो तरनतारन के निकी चभाल के रहने वाले हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस भी मेरी कोंई सुनवाई नहीं कर रही। इसके बाद उसने ऑफ लाइन होकर जहर खा लिया, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद अब इस मामला की जांच डी.एस.पी. सिटी बीके सिंगला कर रहे हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!