पंजाब पुलिस के होमगार्ड जवान ने निगला जहरीला पदार्थ

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2019 11:21 AM

commit suicide

तीन दिन पहले ही दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मामला

खन्ना: पुलिस जिला खन्ना में तैनात एक होमगार्ड जवान ने आज शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक होने के चलते परिवार के लोगों ने पहले उसे सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया, के उपरांत डाक्टरों ने उसकी हालत को भांपते हुए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह (48) पुत्र प्रेम सिंह निवासी भुम्मदी, जोकि पंजाब पुलिस का होमगार्ड जवान है, की बेटी कैनेडा में रहती है।

उसकी शादी गुरजिंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव मंडेर थाना नाभा जिला पटियाला के साथ कराने के लिए 35 लाख रुपए में बात तय हुई। बाद में शादी से इंकार कर दिया गया और न ही गुरजिंदर सिंह को कैनेडा भेजा गया। पंचायती राजीनामे में बहादुर सिंह ने पैसे वापस करने की बात कही। जिसमें से 10 लाख रुपए वापस कर दिए गए, लेकिन 25 लाख रुपए वापस नहीं किए गए। जिसके चलते लड़के के पिता ज्ञान सिंह ने बहादुर सिंह, उसकी बेटी नवजोत कौर तथा पत्नी गुरमीत कौर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी। जांच पड़ताल के बाद तीनों कथित आरोपियों के खिलाफ तीन दिन पहले सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार की शाम को बहादुर सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को भांपते हुए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। वहीं मौके पर सदर थाना के एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह भी पहुंचे थे, लेकिन हालत ठीक न होने कारण बहादुर सिंह के बयान दर्ज नहीं हो सके। 

क्या कहना है पुलिस अधिकारियों का
इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि होमगार्ड जवान, उसकी पत्नी तथा बेटी के खिलाफ सदर थाना में धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार को होमगार्ड जवान ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके कारणों का पता बयान दर्ज करने के बाद ही चलेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!