सरकार-व्यापारियों की मिलनी पर बोले CM Mann, विरोधियों पर साधे निशाने

Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2024 04:13 PM

cm mann spoke on the meeting of government businessmen

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज पटियाला पहुंचे।

पटियाला :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज पटियाला पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों के साथ सरकार का मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज व्यापारियों से सीधे संवाद किया। इस मौके संबोधित करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब युवा अब विदेश कम जा रहे हैं यहीं पर रह नौकरियां कर रहे हैं क्योंकि पंजाब सरकार नई नौकरियां दे रही हैं। व्यापारियों से कहा कि पंजाब की शान बरकार रखने कि ले आपकी मदद चाहिए। 2 साल में पंजाब बहुत फायदे में जा रहा है। पंजाब के कर्जे भी जल्द ही उतारे जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Weather: पंजाब में आंधी-तूफान का Alert, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें खबर

PunjabKesari

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सी.एम. मान ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझ कर परेशान कर रही है और पंजाब का पैसा भी रोक लिया है। केंद्र सरकारकी तरफ से आरडीएफ (RDF) का 5.5.फंड रोका गया और ये फंड कैप्टन अमरिंदर की वजह से रोका गया है। केंद्र सरकार नहीं चाहती 'रंगला पंजाब' बने। 26 जनवरी को पंजाब की झांकी को रोका गया। केंद्र की बीजेपी सरकार पंजाब से नफरत करती है। हम केंद्र से भीख नहीं, अपना हक मांग रहे। उन्होने कहा कि मुझे बीजेपी व गवर्नर से भी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। सी.एम. मान ने इस दौरान बताया कि बीजेपी पंजाब सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है, पंजाब के कई विधायकों से सम्पर्क किया गया है। सी.एम. मान ने आगे कहा कि स्गोलन में मेरी जिम्मेदारी और बढ़ी है। पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल का विश्वास टूटने नही देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत होगी। आज के इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार ने व्यापारियों के मुद्दों पर भी चर्चा की। 

PunjabKesari

सी.एम. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सर्कल राज्य सरकार की औद्योगिक नीति का आधार है, जिसके चलते वह व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ''पंजाबी दुनिया भर में सफल हैं लेकिन इन राजनेताओं की पिछड़ी नीतियों के कारण वे राज्य में सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ सके। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने हितों के लिए राज्य को बर्बाद कर दिया है और पंजाब की संपत्ति को बेरहमी से लूटा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यही वजह है कि पंजाब की जनता ने इन नेताओं को हराकर घर बैठा दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान राज्य की जनता सफल होने से डरती थी क्योंकि नेता जबरन उनके धंधे में हिस्सा लेते थे. उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लोगों को लूटा है और इनके हाथ पंजाब और पंजाबियों के खून से रंगे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब प्रदेश में आम लोगों की सरकार है जो हर व्यक्ति को जीवन में सफल होने का मौका दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक साधारण परिवार से हैं।

सी.एम. मान ने कहा कि ये 13 लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने पर राज्य के विकास और प्रगति को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पटियाला शहर में शुरू की गई ई-बस सेवा शहर में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ये बसें शहर के पुराने बस अड्डे से चलेंगी और इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। इससे व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देकर शहर में अभूतपूर्व विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!