श्री दरबार साहिब को मिल रही धमकियों को लेकर बोले CM Mann, दी ये Warning

Edited By Kamini,Updated: 19 Jul, 2025 06:07 PM

cm mann s strict warning

श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है।

पंजाब डेस्क : श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। बरनाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। ईमेल भेजने वाले नंबरों का भी पता लगा लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेअदबी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जो एक मिसाल बनेगी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भगवंत मान बरनाला के गांव शहिणा में एक आधुनिक लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। बरनाला जिले में कुल 9 नई लाइब्रेरी खोली गई हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के गांवों में आधुनिक और शानदार लाइब्रेरियां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आ रही है।

PunjabKesari

राष्ट्रीय सर्वेक्षण में शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब पूरे देश में पहले स्थान पर आया है। अब पंजाब में सिफारिश के बिना नौकरियां मिल रही हैं और सरकारी स्कूलों के बच्चे NEET जैसे प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से मुलाकात भी की। पंजाब सरकार ने 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा शुरू किया है, जिससे हर पंजाबी को इसका लाभ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!