Breaking: नए साल पर CM Mann का पंजाब वासियों को तोहफा

Edited By Kamini,Updated: 01 Jan, 2024 04:20 PM

cm mann s gift to the people of punjab on new year

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब वासियों को नए साल की बधाई देते हुए बड़ी खुशखबरी दी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब वासियों को नए साल की बधाई देते हुए बड़ी खुशखबरी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन खुशियों का दिन है। पंजाब सरकार ने गोइंदवाल का थर्मल प्लांट खरीद लिया है। इस खरीदे गए नए थर्मल प्लांट नाम गुरु अमरदास थर्मल प्लांट होगा। उन्होंने बताया 7 साल पुराना ये थर्मल प्लांट 1080 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। करीब 2 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट की दर से खरीदा है ये प्लांट। ये थर्मल प्लांट 540 मेगावाट का है। 10 जून 2023 को कैबिनेट ने इसकी प्रवानगी दे दी थी। 

इस दौरान सी.एम. मान ने बताया कि ये थर्मल प्लांट पंजाब सरकार ने एक प्राइवेट संस्थान से खरीदा है। इस थर्मल प्लांट को चलाने वाली कंपनी दिवालिया हो चुकी थी। जीवीके ग्रुप ने दर्जनों बैंक से कर्जा ले रखा था, इसलिए इसे बेच दिया। इसे खरीदने के 10 कंपनियां दौड़ में थी, लेकिन हमारी सरकार ने इसे खरीद लिया है। इस खरीद से 33 फीसदी पीपीए खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 4 रुपए 50 पैसे  बिजली की कीमत पड़ेगी। 

इस दौरान सी.एम. मान ने पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने घाटा होने की बात कह कर हमेशा सरकारी प्रॉपर्टी को बेचा है। उन्होंने बताया 1 जनवरी 2018 में पिछली सरकार ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व में बठिंडा थर्मल प्लांट बंद किया और व रोपड़ के थर्मल प्लांट के 2 यूनिट बंद किए थे। 

वहीं हमारी सरकार ने 1 जनवरी 2024 में नया थर्मल प्लांट खरीद लिया है। इस दौरान सी.एम. ने 26 जनवरी परेड में पंजाब की झांकी शामिल ने करने पर एक बार फिर कहा कि सुनील जाखड़ सबूत लाएं मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर पंजाब की झांकी निकाली जाएगी। पता नहीं पंजाब की संस्कृति को कौन रिजेक्ट कर रहा है, शहीदों को कौन नकार रहा है। इस दौरान सी.एम. मान ने कांग्रेस सरकार पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पंजाब में मां अपने बच्चे को सबसे छोटी कहनी सुना सकती है, 'एक थी कांग्रेस'। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठजोड़ संविधान बचाने का जोड़ रहा है। संविधान बचेगा तो पार्टियां बचेंगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!