प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे CM मान, लोगों से की ये अपील

Edited By Kamini,Updated: 10 Jul, 2023 02:35 PM

पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश दौरान राज्य में बने बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे।

पंजाब डेस्क: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश दौरान राज्य में बने बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान वह खरड़ पहुंचे जहां उन्होंने वहां के लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सी.एम. मान ने लोगों से ये भी कहा कि मोहाली के एस.एस.पी. व एन.डी.आर.एफ. की टीम उनके साथ हैं। खरड़-रूपनगर नेशनल हाईवे खानपुर निरवाणा ग्रीन के पास लंबे समय से पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों की समस्या जानने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब ने मौके का दौरा किया।

PunjabKesari

इस मौके पर उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हम सभी को मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से लड़ना है। पंजाब सरकार राज्य के हर कोने में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जहां भी मदद की जरूरत है वहां अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हर जगह लोगों को जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। सी.एम. मान ने लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य में बाढ़ हुए नुकसान का खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी। अगर किसी की दुकान व घर टूट रहा है तो उसकी भरपाई भी सरकार करवाएगी।

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से मिलकर निपटना है और हमारी कोशिश है कि नुकसान कम से कम हो। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में अपनी ड्यूटी संभाल ली है और बच्चों को भी 13 जुलाई तक छुट्टियां दे दी गई हैं। पूरे पंजाब में बारिश की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!