Edited By Kamini,Updated: 05 Jan, 2022 11:15 AM

जालंधर के लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। इस दौरान सी.एम. चन्नी ने पंजाब के युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार की गारंटी पर कानून बनाएंगी। आज की कैबिनेट...
जालंधर: जालंधर के लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। इस दौरान सी.एम. चन्नी ने पंजाब के युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार की गारंटी पर कानून बनाएंगी। आज की कैबिनेट मीटिंग में बिल पास हो जाएगा। पहले गारंटी वाले बिल पर साइन होंगे। एक साल में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आईलैट्स कोर्स पंजाब सरकार फ्री करवाएगी। कोई बड़ा कोर्स करने हेतु युवाओं को फ्री कोचिंग दी जाएगी।
सी.एम. चन्नी ने कहा कि युवाओं में विदेश में पढ़ने का काफी क्रेज है। एजेंटों द्वारा की जा रही लूट को रोकने के लिए पंजाब सरकार अब उन्हें एजेंट के तौर पर विदेश भेजेगी। युवाओं को विदेश में पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त कर्ज भी दिया जाएगा। सी.एम.चन्नी ने कहा कि यह सिर्फ ऐलान नहीं हैं। इन्हें आज शाम को कैबिनेट मीटिंग पास किया जाएगा। इस दौरान एल.पी.यू. में सी.एम. चन्नी ने छात्रों के साथ भागंड़ा डाला व तस्वीरे खिंचवाई। इस छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here