कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने दोहते निरवान सिंह का कुछ यूं मनाया जन्मदिन

Edited By Anil Pahwa,Updated: 22 Feb, 2021 10:31 PM

cm captain amarinder singh celebrating birthday of his grandson

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के दोहते निरवान सिंह की तरफ से आज अपना जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद निरवान सिंह के साथ केक

चंडीगढ़ःपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के दोहते निरवान सिंह की तरफ से आज अपना जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद निरवान सिंह के साथ केक काटा तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि निरवान सिंह सीएम पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह का सोशल मीडिया से संबंधित काम काज देखते हैं। सोशल मीडिया पर कैप्टन के लिए निरवान सिंह ने समय समय पर कई ऐसे हैशटैग चलाए जिससे पूरी पार्टी को फायदा मिला। 2017 के विधानसभा चुनावों में भी निरवान सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।

बीते वर्ष देश भर में कोरोना के दौरान पंजाब में आम लोगों तथा कैप्टन के बीच राफ्ता कायम करने के लिए जुटी टीम को निरवान सिंह  ही लीड कर रहे थे। पैनडैमिक की हालत में आम लोगों की समस्याओं को सुलझाने से लेकर श्रमिकों की समस्याओँ के हल के लिए जो भी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कैप्टन सरकार की तरफ से जो कदम उठाए गए थे, उसमें निरवान सिंह की सोशल मीडिया टीम का अहम योगदान रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!