अदालत में पेश हुए CM भगवंत मान, जानें क्या है मामला

Edited By Vatika,Updated: 04 Feb, 2023 03:54 PM

cm bhagwant mann appeared in court

चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान सहित कई नेताओं पर मामला दर्ज किया था।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ की जिला कोर्ट में पेश हुए है। दरअसल, यह मामला 2020 का है, जब आम आदमी पार्टी ने उस समय के मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर भगवंत मान के नेतृत्व में धरना लगाया था। इसकी बकायदा शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान सहित कई नेताओं पर मामला दर्ज किया था।

10 जनवरी 2020 को आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली के मुद्दे को लेकर उस समय के मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर धरना दिया गया था, जिसको लेकर भगवंत मान सहित, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरबजीत कौर, के अलावा और कई आप नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके चलते  मुख्यमंत्री चंडीगढ़ की जिला अदालत में पेशी भुगतने आए थे। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!