खेलते-खेलते बच्ची के साथ घटी अनहोनी! मां के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

Edited By Kalash,Updated: 03 Oct, 2024 03:31 PM

child death in accident

पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता रामप्रसाद मोहाली में नौकरी करता है और बच्ची की मां प्रीति अन्य परिवार के लोगों के साथ रहती है।

लुधियाना : दुगरी फेस-3 में तेज रफ्तार से जा रहे कार चालक ने गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को बुरी तरह से कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान निकल गई। मोहल्ले पर लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची थाना दुगरी की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद बच्ची के लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पाल भेज दिया। पुलिस ने बच्ची की पहचान दीपांशु के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता रामप्रसाद मोहाली में नौकरी करता है और बच्ची की मां प्रीति अन्य परिवार के लोगों के साथ रहती है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्ची गली में खेल रही थी तो उसकी मां घर के बाहर ही खड़ी थी। उक्त कार ड्राइवर तेज रफ्तार से आ रहा था। बच्ची को बचाने के लिए उसकी मां प्रीति कार चालक को रुकने लिए चिल्लाती रही लेकिन उसने देखते ही देखते बच्ची को कुचल दिया। थाना दुगरी की पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!