Edited By Vatika,Updated: 12 Apr, 2023 09:48 AM

उनका केस रोपड़ रेंज के विजीलैंस अधिकारियों को सौंपा गया है।
जालंधर: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज पंजाब विजीलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं होंगे। दरअसल, चन्नी ने किसी घरेलू कारणों के कारण विजीलेंस से कुछ समय मांगा था, जिसके बाद उन्हें राहत दी गई है। अब विजीलेंस चन्नी को 20 अप्रेल के बाद दोबारा तलब करेगी।
विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि ब्यूरो आय की तुलना में अधिक सम्पत्ति बनाने के केस में चन्नी से विभिन्न वैरीफिकेशनें करना चाहता है। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो ने औपचारिक तौर पर कोई भी केस दर्ज नहीं किया है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि चन्नी के खिलाफ शिकायत कहां से आई है। बता दें कि विजीलैंस ब्यूरो राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कई पूर्व कांग्रेस मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज कर चुका हैं जिनमें डा. साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व सरकार के कई बोर्डों व कार्पोरेशनों के चेयरमैन आदि शामिल हैं।