Edited By Urmila,Updated: 24 Dec, 2023 11:02 AM
: पंजाब में फिरोजपुर केंद्रीय जेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में फिरोजपुर केंद्रीय जेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जेल का ए.आई.जी. लखबीर सिंह पर एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। ए.आई.जी. लखबीर सिंह पर ड्यूटी दौरान जेल में लापरवाही के आरोप लगे हैं। केंद्रीय जेल के अंदर 3 तस्करों राज कुमार राज, सोनू टिड्डी व अमरीक सिंह ने 43000 से भी ज्यादा फोन कॉल्स किए हैं।
यही नहीं तस्करों ने अपने पत्नी के खातों में 1.35 करोड़ रुपए ट्रांसफर भी किए। जिस दौरान यह कॉल्स की गई तब वहां केंद्रीय जेल की जिम्मेदारी ए.आई.जी. लखबीर सिंह के हाथ थी जिसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जेल के अंदर से ड्रग रैकेट चल रहा था जिसका खुलासा उक्त तस्करों के मोबाइल फोन खंगालने के बाद हुआ।
इस दौरान जेल सुपरिटेंडेंट सहित 7 जेल अधिकारियों के खिलाफ काउंटर इंटेलिजेंस के द्वारा मामला दर्ज किया । जेल अधिकारी सतनाम सिंह सुपरिटेंडेंट, अरविंदर सिंह पूर्व सुपरिटेंडेंट, परविंदर सिंह पूर्व सुपरिटेंडेंट, गुरनाम लाल पूर्व सुपरिटेंडेंट, बलजीत कौर वैद पूर्व सुपरिटेंडेंट, कर्णजीत सिंह संधू पूर्व सुपरिटेंडेंट, सुरिंदर सिंह पूर्व सुपरिटेंडेंट पर गाज गिरी है। इन उक्त अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश जारी हो चुके हैं।
बता दें कि 2023 में केंद्रीय जेल में से 600 फोन बरामद हुए हैं जिनमें से 598 मोबाइल फोन जांच के घेरे में है। 2 मोबाइल फोनों की जांच के बाद ये उक्त खुलासा हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। जिक्रयोग्य है कि जेल में 1 करोड़ 35 लाख के करीब नशा बेचा जा चुका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here