मजदूर की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला, पंजाब अनुसूचित जाति कमीशन ने लिया नोटिस

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2022 01:05 PM

case of death of laborer in suspicious circumstances

कुछ दिन पहले ढिलवां रोड पर प्लास्टिक फैक्टरी में विदेशी मैकेनिक रवि कुमार की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर कत्ल की शंका प्रकट करते पीड़ित परिवार की तरफ...

तपा मंडी (शाम गर्ग): कुछ दिन पहले ढिलवां रोड पर प्लास्टिक फैक्टरी में विदेशी मैकेनिक रवि कुमार की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर कत्ल की शंका प्रकट करते पीड़ित परिवार की तरफ से इंसाफ की गुहार लगाई गई जिसका पंजाब राज्य अनुसूचित जातियों के कमीशन की तरफ से भी नोटिस लिया गया है। इस सम्बन्धित पीड़ित परिवार ने कथित तौर पर दोष लगाते कहा कि रवि कुमार का कथित कत्ल किया गया है क्योंकि जिस कमरे में रवि कुमार की खुदकुशी दिखाई गई है उस कमरे की छत बहुत नीची है और रवि कुमार का कद लम्बा था। उन्होंने यह भी बताया कि रवि का अपने किसी भी पारिवारिक मैंबर के साथ कोई झगड़ा वगैरा भी नहीं हुआ। उन्होंने शक जाहिर करते कहा कि रवि कुमार का कथित कत्ल करके उसे बाद में खुदकुशी बनाने के लिए पंखे के साथ लटकाया गया है। पीड़ित परिवार ने कथित फैक्टरी मालिक पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते कई गंभीर दोष लगाए।

इस सम्बन्धित मैडम पूनम कांगड़ा मैंबर पंजाब राज्य अनुसूचित जातियों कमीशन के साथ संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इसका कमीशन की तरफ से गंभीर नोटिस लेते हुए इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। मैडम पूनम कांगड़ा ने कहा कि इस सम्बन्धित कमीशन की तरफ से एस.एस.पी. बरनाला को पत्र भेज कर 10 जून तक मामले की मुकम्मल रिपोर्ट पेश करने के लिए हिदायत की गई है। पीड़ित परिवार की तरफ से कथित लगाए दोष कि फैक्टरी भी कागजी तौर पर सभ्यक ढंग के साथ नहीं चल रही है, सम्बन्धित मैडम कांगड़ा ने कहा कि इस सम्बन्धित भी बारीकी के साथ जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर कानून अनुसार कार्यवाही की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!