Edited By Urmila,Updated: 02 Oct, 2023 06:47 PM

वकील वरिंदर सिंह संधू के साथ पुलिस हिरासत में अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में स्थानीय अदालत के आदेश पर एस.पी. सहित 6 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया था।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा,खुराना): वकील के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपी एस.पी. रमनदीप सिंह भुल्लर, सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह का चार दिन का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने थाना सदर पुलिस को आरोपियों का तीन दिन के लिए और रिमांड दे दिया है। अब आरोपियों को रिमांड खत्म होने पर वीरवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि वकील वरिंदर सिंह संधू के साथ पुलिस हिरासत में अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में स्थानीय अदालत के आदेश पर एस.पी. सहित 6 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया था। वकीलों के संघर्ष के बाद इस केस में तीन पुलिस मुलाजिमों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। गत वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों का चार दिन का रिमांड मिला था जो आज पूरा हो गया था। रिमांड पूरा होने पर आज फिर अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा गया था, मगर तीन दिन का रिमांड मिला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here