कार और जीप के बीच भयानक टक्कर; 3 की मौत, 6 गंभीर घायल

Edited By Vaneet,Updated: 04 Jan, 2020 08:46 PM

car and jeep horrific 3 killed

गत रात नजदीकी गांव चन्दभान के नजदीक एक कार और जीप की आमने-सामने टक्कर हो जाने ...

जैतो(जिन्दल,वीरपाल,गुरमीत): गत रात नजदीकी गांव चन्दभान के नजदीक एक कार और जीप की आमने-सामने टक्कर हो जाने कारण 3 व्यक्तियों की मौत हो गई और छह व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। 

जानकारी अनुसार एक कार भुच्चो से विवाह पार्टी से वापस अपने गांव बुर्ज महिमा की तरफ जा रही थी और एक जीप रोड़ीकपूरा से बठिंडा की तरफ जा रही थी। अचानक कार और जीप की टक्कर हो जाने कार सवार भुपिन्दर सिंह (57) पुत्र गुरबचन सिंह निवासी बुर्ज महिमा, उसकी पोत्री एकमवीर (4) और जसपाल कौर पत्नी मुखत्यार सिंह निवासी कोठे लाल सिंह वाले, जैतो की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार सवार तीन अन्य घायल हो गए। 

दूसरी तरफ जीप सवार कुलदीप सिंह पुत्र राम सिंह, विक्की सिंह पुत्र जालंधर सिंह और सतवीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी रोड़ीकपूरा गंभीर रूप में घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही जैतो की समाज सेवी संस्था गौमुख सहारा लंगर कमेटी और नौजवान वैलफेयर सोसायटी जैतो के नेता तुरंत घटना स्थान पर पहुंचे और घायलों को मैक्स अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!