Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2021 11:28 AM

आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच युद्ध विराम हो गया है।
चंडीगढ़ः आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच युद्ध विराम हो गया है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ताजपोशी समागम से पहले कैप्टन और सिद्धू एक ही मंच पर नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि वीरवार को मुख्यमंत्री ने सिद्धू की ताजपोशी का न्यौता कबूल किया था। सिद्धू की तरफ से भेजे गए न्यौते पर 55 विधायकों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री से नई टीम को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया था। सिद्धू ने अलग से भी पत्र लिख आग्रह किया कि उनका कोई व्यक्तिगत एजैंडा नहीं है, केवल एक जनहितैषी एजैंडा है।

इसलिए पंजाब कांग्रेस परिवार में सबसे बड़ा होने के नाते मेरा अनुरोध है कि आप कृपया आएं और नई टीम को आशीर्वाद दें। यह न्यौता पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा और संगत सिंह गिलजियां लेकर पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिघल गए और न केवल न्यौता कबूल किया था।