BSF ने बरामद की 10 करोड़ की हैरोइन

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2019 09:11 AM

bsf has recovered 10 crore heroin

सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हैरोइन तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

फिरोजपुर/तरनतारन (मल्होत्रा,रमन): सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हैरोइन तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

बी.एस.एफ. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात फिरोजपुर सैक्टर की डल चैक पोस्ट के समीप तैनात पापा-पी बटालियन के जवानों को कंटीली तार के पार कुछ संदिग्ध नजर आए। जवानों द्वारा ललकारने पर तस्करों ने तार के ऊपर से कुछ सामान फैंकना शुरू कर दिया।

जवानों द्वारा जब फायरिंग की गई तो सीमा पार से आए तस्कर अंधेरे और धान की फसल का लाभ उठा वापस भाग गए। पूरी रात वहां निगरानी रखी गई। मंगलवार प्रात: सर्च ऑप्रेशन चलाया गया तो 2 पैकेट हैरोइन बरामद हुए जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!