BSF ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ...

Edited By Kamini,Updated: 26 May, 2025 09:13 PM

bsf gave big relief to the farmers

पंजाब के किसानों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के किसानों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीएसएफ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पार खेती करने वाले किसानों को अधिक समय देने का फैसला किया है।

फाजिल्का में बीएसएफ की मुरादवाला चौकी में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बॉर्डर एरियआ किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष सहित किसान पहुंचे। इस दौरान फैसला लिया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार खेती करने वाले किसान अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खेती कर सकते हैं। बता दें कि पहले खेती करने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे था, जोकि अब 3 घंटे बढ़ा दिया गया है। वहीं इस मौके किसानों को आश्वासन दिया है कि, उनकी अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। 

इस बैठक के दौरान बीएसएफ कमांडेट अजय कुमार ने कहा कि, धान की बिजाई के मौसम में किसानों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ये अहम बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जंगली सुअरों द्वारा फसलों को नुकसान पर भी चर्चा की गई है। वहीं उन्होंने किसानों को सख्त हिदायतें भी जारी की हैं। उन्होंने कहा कि, बॉर्डर एरिया में तारबंदी के पास 4 फीट से ऊपर की फसल नहीं लगाई जाएगी। बिना किसी काम के किसान फेंसिंग के पास नहीं जाएंगी व इसी के साथ गांव में देर रात होने वाले कार्यक्रम में म्यूजिक सिस्टम नहीं चलाए जाएंगें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!