Breaking: पंजाब में बाढ़ का खतरा बरकरार, खतरे के निशान पर पहुंचा भाखड़ा डैम का Level
Edited By Kamini,Updated: 15 Jul, 2023 02:32 PM

पंजाब में बाढ़ खतरा अभी भी बरकरार है। मिली खबर के अनुसार भाखड़ा डैम में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में बाढ़ खतरा अभी भी बरकरार है। मिली खबर के अनुसार भाखड़ा डैम में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि भाखड़ा डैम का लैवल खतरे के निशान से 49 फीट दूर है। गोबिंद सागर झील में 49,714 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। 1636 फीट के पार पानी का लैवल पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार भाखड़ा डैम में खतरे का निशान 1680 है।
- 9 जुलाई को 1606.62 फीट
- 10 जुलाई को 1614.89 फीट
- 11 जुलाई 16.24.14 फीट
- 12 जुलाई को 1628.72 फीट
- 13 जुलाई को 1631.18 फीट
- 14 जुलाई को 1634.27 फीट
- 15 जुलाई को 1636.35 फीट
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here