Breaking : एक बार फिर होशियारपुर का दौरा करेंगे सी.एम. मान, जानें कब और क्यों ?

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Sep, 2024 09:39 PM

breaking cm mann will visit hoshiarpur once again

पंजाब मुख्यमंत्री एक बार फिर से होशियारपुर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल सीएम. मान होशियारपुर पहुंचेंगे, जहां पर अध्यापक दिवस के मौके पर आयोजित एक राज्य स्तरीय समागम में भाग लेंगे।  इस दौरान वह 77 टीचरों को स्टेट अवार्ड भी दिए...

होशियारपुर : पंजाब मुख्यमंत्री एक बार फिर से होशियारपुर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल सीएम. मान होशियारपुर पहुंचेंगे, जहां पर अध्यापक दिवस के मौके पर आयोजित एक राज्य स्तरीय समागम में भाग लेंगे। 
इस दौरान वह 77 टीचरों को स्टेट अवार्ड भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम कल 12 बजे सिटी सैंटर में होने जा रहा है, जहां पर सी.एम. मान सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे तथा अध्यापक दिवस के मौके पर टीचरों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित करेंगे। 

बता दें कि सी.एम. मान का यह होशियारपुर का पहला दौरा नहीं है, इससे पहले भी वह होशियारपुर का दौरा कर चुके हैं तथा होशियारपुर वासियों के लिए बड़े ऐलान कर चुके हैं। वहीं अब कल एक बार फिर से सी.एम. मान होशियारपुर पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!