Edited By Kalash,Updated: 22 May, 2025 03:17 PM

सेवा सिंह इंग्लैंड में BMW कंपनी में मैनेजर थे।
जालंधर (सोनू): जालंधर ग्रामीण के नूरमहल के पास गांव बैनापुर में एन.आर.आई. द्वारा आत्महत्या कर लेने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय एन.आर.आई. सेवा सिंह पुत्र सोहन सिंह ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में रहते हैं और वह 4 वर्ष पहले तबीयत खराब होने के कारण गांव बैंनापुर में आकर अकेले रह रहा था।
यह दिल दहला देने वाली घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि शाम साढ़े सात बजे सेवा सिंह ने कमरे में लगी फोटो को माथा टेकता है और फिर 6.6 बोर की पिस्तौल से खुद को गोली मार लेता है। घटना का पता उस समय चला जब घर पर पूजा नाम की महिला खाना बनाने के लिए आई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना नूरमहल के प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि सेवा सिंह इंग्लैंड में BMW कंपनी में मैनेजर थे। इस समय वह करीब 15 मरले के मकान में अकेले रह रहे थे। इंग्लैंड में सेवा सिंह के परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिवार के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here