अस्पताल में रात के समय चला खूनी खेल, Emergency में घुसकर तलवारों से किए वार (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2022 01:01 PM

bloody game played in the hospital at night

महानगर में बदमाशों के हौसलें बढ़ते ही जा रहे है।

लुधियाना (राज): महानगर में बदमाशों के हौसलें बढ़ते ही जा रहे है। देर रात सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाने आए युवक पर एमरजैंसी के अंदर ही हमला कर दिया गया। छोटी उर्म के हमलावारों ने युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की। उस दौरान एमरजैंसी में डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौजूद था। जोकि डर कर इधर-उधर छुप गए और कुछ वहां से बाहर भाग गए।

PunjabKesari

हमलावरों ने एमरजैंसी के अंदर पड़ा सारा सामान फैंक दिया और खिडक़ी एवम दरवाजों के शीशे तक तोड़ दिए। युवक को गंभीर घायल कर हमलावर आसानी से वहां से फरार हो गए। इसी दौरान घायल युवक के परिजन भी पहुंच गए। जोकि उसे सीएमसी अस्पताल ले गए। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वारदात देर रात करीब पौने 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार (17) की ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी में कुछ युवकों से लड़ाई हुई थी। वह मैडीकल करवाने के लिए अपने दोस्त के साथ सिविल अस्पताल आया था। जब वह एमरजैंसी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। तब उसके साथ मारपीट करने वाले आधा दर्जन के करीब युवक वहां पहुंच गए। उन्हे देखकर श्रवण का दोस्त बाहर की तरफ भागा और श्रवण एमरजैंसी के अंदर की तरफ जाकर छुपने लगा। हमलावर भी उसका पीछा करते हुए अंदर पहुंच गए।

PunjabKesari

जहां उन्होने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। एमरजैंसी का सामान उठा-उठा कर उस पर मारना शुरू कर दिया। हमलावरों ने बुरी तरह से श्रवण के साथ मारपीट की और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर एमरजैंसी में मौजूद स्टाफ भाग गया और स्टूडेंट्स अंदर छुप गए। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। यहा बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जहां सिविल अस्पताल जंग का अखाड़ा बना है। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाए हो चुकी है। जिसमें सिविलअस्पताल की एमरजैंसी के अंदर या बाहर झगड़े हुए है। फिर भी पुलिस प्रशासन सिविल अस्पताल की सुरक्षा नहीं बढ़ा रही है। सुरक्षा के नाम पर चौकी में रात को सिर्फ एक पुलिस मुलाजिम ही होता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!