पंजाब में ये दाव खेल सकती है BJP! कांग्रेस भी कर चुकी है Experiment

Edited By Kalash,Updated: 14 Oct, 2024 05:27 PM

bjp strategy in punjab

हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से उत्साहित भाजपा (BJP) का अगला निशाना पंजाब बताया जा रहा है।

पंजाब डेस्क : हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से उत्साहित भाजपा (BJP) का अगला निशाना पंजाब बताया जा रहा है। अगर भाजपा की सियासी रणनीति की ओर नजर डालें तो लंबी रणनीति बनाने वाली भाजपा हर हाल में पंजाब में सरकार बनाना चाहती है।  

इस लिए जिस तरह उन्होंने हरियाणा में एंटी-जाट कार्ड खेला, उसी तरह पंजाब में भाजपा एंटी-जाट कार्ड खेल सकती है, क्योंकि राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पंजाब हरियाणा के बंटवारे के बाद न तो कोई सियासी पार्टी मुख्यमंत्री के लिए हरियाणा में किसी एंटी जाट के बारे में सोचती थी और न ही में कोई सियासी पार्टी एंटी जाट के बारे में सोचती थी।     

भले कांग्रेस ने पिछली सरकार के कुछ महीनों के लिए चरणजीत चन्नी (Charanjit Channi) को मुख्यमंत्री बना कर एस.सी. कार्ड खेला था जो कांग्रेस (Congress) के लिए सफल साबित नहीं हुआ था। भाजपा का हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को मुख्यमंत्री बनाने का एंटी जाट फॉर्मूला कामयाब रहा है। इससे उत्साहित भाजपा पंजाब में भी एंटी जाट कार्ड खेल कर सत्ता की कुर्सी के सपने ले रही है।       

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!