Edited By Urmila,Updated: 28 May, 2025 11:41 AM

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे व अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जालंधर/अमृतसर: पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे व अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर अटारी रोड स्थित शंकर ढाबे से 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मनिंदरजीत सिंह, पीटर और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार पीएक्स-5 पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगजीन और 55 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह भी पता चला है कि उक्त आरोपी दूध के बहाने ट्राईसिटी में दूध की सप्लाई करते थे।
एन.डी.पी.एस. एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत पी.एस-ए.एन.टी.एफ., एस.ए.एस. नगर में मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी है। ए.एन.टी.एफ. पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे और पीछे दोनों लिंक पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पंजाब पुलिस ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने, अवैध हथियारों को जब्त करने और नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here