Edited By Neetu Bala,Updated: 22 Dec, 2023 02:04 PM
सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर व थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 150 ग्राम हैरोइन, 1 छोटा कंप्यूटर कंडा व 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
फिरोजपुर: सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर व थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 150 ग्राम हैरोइन, 1 छोटा कंप्यूटर कंडा व 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं तहत मामले दर्ज किए हैं। सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी को बीते दिन गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लभु पुत्र गुरचरन सिंह वासी लूंबड़ी वाला व गुरदेव सिंह उर्फ सेबी पुत्र बलविन्द्र सिंह वासी बस्ती खलील वाली हैरोइन बेचने का आदि है और अभी भी वह कीरती नगर के बैक साइड खाली पड़ी जगह में खड़ा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। जिस पर पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 50 ग्राम हैरोईन एवं 1 मोटरसाकिल नंबर पीबी-05एएम-0959 बरामद किया है।
दूसरे मामले संबंधी थाना सिटी फिरोजपुर के सब-इंस्पैक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने बीते दिन गश्त व चैकिंग के दौरान ग्रेंड विला पैलेस के नजदीक आरोपी कपिल पुत्र प्रेम, साजन पुत्र प्रदीप वासी बस्ती आवा सिटी फिरोजपुर को 1 मोटरसाइकिल हीरो सप्लैंडर नंबर पीबी-05एआर-3340 पर आते हुए देखा, जोकि पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए और वहां जाने लगे तो पुलिस ने शक के अधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को 100 ग्राम हैरोइन, 1 छोटा कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ है। मामलों की जांच कर रहे गुरदेव सिंह व मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलों में आरोपियों पर मामले दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here