बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत, PM मोदी ने दिया तोहफा

Edited By Urmila,Updated: 14 Feb, 2026 05:31 PM

big relief for those traveling in buses

चंडीगढ़ के लोगों को आज 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिला है। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के लोगों को आज 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिला है। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई है। ये बसें चंडीगढ़ को पी.एम.ई. बस सेवा योजना के तहत मिली हैं। इस दौरान चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। प्रशासन का लक्ष्य अप्रैल तक शहर में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का टारगेट पूरा करना है।

आरामदायक होगा सफर

चंडीगढ़ के प्रशासन गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इन बसों के आने से शहर के यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को बेहतर और प्रदूषण-मुक्त ट्रांसपोर्ट मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

महिलाओं और दिव्यांगों के लिए खास सुविधाएं

इन नई बसों को हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर खास तौर पर डिजाइन किया गया है। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए खास सुविधाएं दी गई हैं ताकि उनका सफर आरामदायक हो सके। 

सुरक्षा के लिए पैनिक बटन और CCTV कैमरे

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन बसों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हर बस में पैनिक बटन और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, जी.पी.एस. के जरिए बसों की लोकेशन का भी पता लगाया जा सकेगा।

लंबे रूट पर फिर चलेंगी बसें

सूत्रों के मुताबिक, जो बसें पहले लंबे रूट से हटाई गई थीं, उन्हें फिर से लंबे रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे अंतरराज्यीय यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!