जालंधर के मक़सूदा इलाक़े में पुलिस की बड़ी Raid, जानें पूरा मामला

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Jul, 2021 06:33 PM

big raid of police in maqsooda area of  jalandhar

जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मकसूदां इलाके में पुलिस की तरफ से रेड की गई है। पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि जालंधर के मक़सूदा इलाक़े...

जालंधर (वरुण): जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मकसूदां इलाके में पुलिस की तरफ से रेड की गई है। पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि जालंधर के मक़सूदा इलाक़े में भारत-श्रीलंका मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने छापेमारी कर विषू नाम के बुकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह बुक्की वालिया के लिए काम करते है। रेड दौरान पुलिस ने वालिया के एक रिश्तेदार को भी पकड़ा है।

इस बारे में ये भी सूचना मिली है कि पुलिस को देखकर कई अज्ञात बुकी भाग निकले। लेकिन पुलिस ने सट्टा लगाने वाले एक बुकी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान इस गंदे धंधे में कई और बड़े खुलासे हो सकते है। पुलिस ने मौके से एक कार, लैपटॉप व मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए है। जल्द ही सीआईए स्टाफ की टीम इस मामले से पर्दा उठा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!