Edited By Urmila,Updated: 08 Jan, 2024 06:17 PM
आज सुबह पुलिस प्रशासन ने शहर के बस्ती गुरु करम सिंह में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया।
गुरुहरसहाय: आज सुबह पुलिस प्रशासन ने शहर के बस्ती गुरु करम सिंह में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। इसमें कई संदिग्धों और करीब 10 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. भूपिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार और माननीय डी.जी.पी., ए.डी.जी.पी. परवीन कुमार सिन्हा आए.पी.एस. और फिरोजपुर के एस.एस.पी. के आदेशानुसार आज थाना प्रमुख जसविंदर सिंह के साथ शहर की गुरु कर्म सिंह बस्ती में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया और संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई।
इस बीच पुलिस ने 5 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ लोगों पर पहले से ही मामले दर्ज हैं जो कि जमानत पर बाहर आ चुके थे, से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्धों के घर से 10 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। इन वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है कि ये वाहन चोरी के तो नहीं हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here