Edited By Urmila,Updated: 18 Oct, 2022 03:55 PM

राज्यपाल और सरकार के बीच तकरार कम होती नजर नहीं आ रही है।
चंडीगढ़: राज्यपाल और सरकार के बीच तकरार कम होती नजर नहीं आ रही है। पी.ए.यू. के वी.सी. को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। राज्यपाल ने मान सरकार को पी.ए.यू. के वी.सी. सतबीर को हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति गैर-कानूनी है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि यू.जी.सी. के नियमों के विरुद्ध वी.सी. को नियुक्त किया गया है। उनकी मंजूरी के बिना यह फैसला लिया गया है।
राज्यपाल ने नए वी.सी. की नियुक्त की प्रकिया शुरू करने के आदेश दिए हैं और तत्काल सतबीर गोसल को पद से हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक नए वी.सी. की नियुक्ति नहीं होती तब तक खेतीबाड़ी विभाग के प्रशासनिक सचिव को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए।
गौरतलब है कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बाबा फरीद यूनिटवर्सिटी के वी.सी. की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने सरकार को कहा था वी.सी. की नियुक्त के लिए 3 नामों का पैनल भेजा जाए। उसके बाद ही किसी एक नाम पर मोहर लगाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here