Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2023 04:04 PM

पंजाब भर में डी.सी. दफ्तर के कर्मचारियों की यूनियन ने ऐलान किया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब भर में डी.सी. दफ्तर के कर्मचारियों की यूनियन ने ऐलान किया है कि वे 10 से 12 जुलाई तक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। यूनियन का कहना है कि 6 जून को हुई बैठक में रखी मांगों की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया जिसे चलते वे 3 दिन तक कलम छोड़ हड़ताल करने जा रहे हैं।। पदोन्नति व अन्य मांगों को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।
जिक्रयोग्य है कि पिछले 2 वर्षों से ग्रेड-2 की पदोन्नतियां, सीनियर सहायक की सीधी भर्ती पर पदोन्नत करना, सीनियर सहायक व नायब तहसीलदार पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत पर करना व अलग-अलग मांगें नहीं मानी गई हैं। वहीं, अगर 3 तीन दिनों तक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here