अहम खबर : पंजाब में स्कूलों की Timing में बदलाव, जानें क्या रहेगा समय
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Dec, 2023 06:58 PM

पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
लुधियाना (विक्की) : पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। दरअसल राज्य में पड़ रही घनी धुंध व मौसम में तबदीली कारण छात्रों व अध्यापकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है, जिसके चलते अब स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे शाम 3.30 बजे तक कर दिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंधी जानकारी देते एक टवीट के जरिए बताया है कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के निर्देशानुसार राज्य के कुछ हिस्सों में पड़ रही घनी धुंध व मौसम में बदलाव को देखते छात्रों व टीचरों की सेहत सुरक्षा को मद्देनजर रखते राज्य के सभी सरकारी एडिड, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे और छुट्टी का समय 3.30 बजे किया जाता है। ये निर्देश सोमवार 04/12/2023 से 23/12/2023 तक सभी प्राईमरी/मिडल/हाई और सीनियर सैकेंडरी सभी स्कूलों पर लागू रहेंगे।