Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2022 08:01 PM

आज हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाल से सी.एम. मान ने मीटिंग की है।
चंडीगढ़: आज हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाल से सी.एम. मान ने मीटिंग की है। इसके बाद सी.एम. ने एक ट्वीट सांझा किया है। उन्होंने जानकारी दी कि अब चंडीगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इस पर पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बन गई है।
शनिवार को पंजाब के सी.एम भगवंत मान ने हरियाणा के डिप्टी सी.एम दुष्यंत चौटाला के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। भारत सरकार देश के 13 हवाई अड्डों का नामकरण करने की घोषणा कर चुकी है जिसमें कुछ राज्यों की ओर से नाम भी प्रस्तावित कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 में भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह पर पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी।
बता दें कि हवाई अड्डे का नाम बदलने का मुद्दा लंबे समय से विचाराधीन था। पहले हरियाणा और पंजाब विधानसभा ने कई बार प्रस्ताव पारित किए लेकिन नामकरण नहीं हो सका था। चंडीगढ़ एयरपोर्ट में भारत सरकार के अलावा पंजाब व हरियाणा सरकार की अहम हिस्सेदारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here