Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2022 02:45 PM

नगर निगम चुनावों से ठीक पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
होशियारपुर (वरिंदर पंडित): पंजाब में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब होशियारपुर के मेयर सुरेंद्र छिंदा 3 पार्षदों सहित पार्टी छोड़कर आम आदमीं पार्टी में शामिल हो गए।
बताया जा रहा है कि मेयर सुरेंद्र छिंदा पहले ही काग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल सुंदर अरोड़ा के करीबी है। अरोड़ा और कुछ कांग्रेसी पार्षदों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने होशियारपु आकर कुनबा संभालने की कोशिश की लेकिन अब फिर कांग्रेस में पड़ी टूट के कारण निगम के पार्षदों को संभालने में दिक्कत आ सकती हैं।