टास्क फोर्स टीम की बड़ी कार्रवाई, घर में बंदी 2 लड़कियों को कराया मुक्त

Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2022 08:13 PM

big action of task force team freed 2 girls captive in the house

पुलिस ने मानव तस्करी के विरुध अभियान चलाया।

लुधियाना (खुराना) : पुलिस ने मानव तस्करी के विरुध अभियान चलाया। इसके तहत जिला टास्क फोर्स की टीम ने उपकार नगर में सिल्वर स्पून होटल के पास एक घर में  कथित बाल मजदूरी करवाने के आरोप में 2 लड़कियों को मुक्त कराया। मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता पार्षद सुशील राजू थापर ने आरोप लगाया है कि उक्त परिवार लंबे समय से लड़कियों से कथित बाल मजदूरी करवा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं, जिसके संबंध में उन्होंने डी.सी. से शिकायत की, जिसके बाद एक्शन में आए अधिकारियों ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया है कि जब जिला टास्क फोर्स की टीम ने कार्रवाई की तो परिवार ने दोनों लड़कियों को कहीं छिपा दिया था। अगर विभाग द्वारा समय पर लड़कियों को बरामद नहीं किया गया  होता तो लड़कियों का स्वास्थ्य खराब हो सकता था। दूसरी ओर तमन्ना मैनी ने पार्षद राजू थापर द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लड़कियां उनके परिवार का हिस्सा हैं और वे उनकी बेटी को मेहंदी लगाने आई थीं, ऐसा नहीं है कि वे लड़कियों से किसी तरह की बाल मजदूरी नहीं करवा रहे है।

उन्होंने कहा कि उनका पार्षद राजू थापर से विवाद चल रहा है और रंजिश के चलते परिवार को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं क्योंकि दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप के चलते मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जबकि जिला टास्क फोर्स टीम द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान मुक्त हुई 2 लड़कियों को आगे विभागीय कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को सौंप दिया गया, जहां अधिकारियों ने हाल ही में कागजी कार्रवाई पूरी करके लड़कियों को उनकी मां को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!