घोड़ी चढ़ने से पहले बंद के धरने में बारातियों संग शामिल हुआ दूल्हा

Edited By Vatika,Updated: 27 Mar, 2021 09:41 AM

bharat band protest groom

मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसान जत्थेबंदियों की तरफ से शुक्रवार को भारत बंद के

बनूड़(गुरपाल): मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसान जत्थेबंदियों की तरफ से शुक्रवार को भारत बंद के दिए आह्वान पर गांव सनेटा नजदीक धरना लगाया गया। इस दौरान धरने में परमप्रीत सिंह निवासी गांव बरियाली घोड़ी चढ़ने से पहले बारातियों सहित शामिल हुआ।

रोष धरने में शामिल सरपंच कुलवंत सिंह बरियाली, नंबरदार मेजर सिंह सनेटा, जिला परिषद मैंबर खजान सिंह हुलका सहित बड़ी संख्या में किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने केंद्र सरकार को काले कानून तुरंत रद्द करने की अपील की जिससे लंबे समय से धरनों पर बैठे किसानों को राहत दी जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!