उफान पर ब्यास दरिया! बिगड़ रहे हालात, प्रशासन की लोगों से खास अपील

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2025 11:31 AM

beas river alert

पोंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास दरिया इस समय उफान पर है।

टांडा (वरिंदर पंडित): पोंग डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास दरिया इस समय उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से टांडा उपमंडल के रड़ा मंड क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी खेतों में घुस चुका है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।

PunjabKesari

स्थानीय किसानों का कहना है कि पानी अचानक तेजी से बढ़ा, जिसके कारण वे अपनी फसल और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन और राहत दल हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ब्यास नदी के किनारे वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और सावधानी बरतें। लगातार पानी छोड़े जाने से आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!