लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम, सरे बाजार प्रेमिका पर ताबड़तोड़ वार

Edited By Kamini,Updated: 18 Dec, 2024 12:11 PM

attack on a woman living in a live in relationship

प्रेम संबंध का हिंसक रूप देखने को मिला, जहां लिव-इन में रह रही युवती जानलेवा हमला कर दिया गया।

चंडीगढ़ : प्रेम संबंध का हिंसक रूप देखने को मिला, जहां लिव-इन में रह रही युवती जानलेवा हमला कर दिया गया। ये घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-25 से हैं। मंगलवार की शाम प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। बीच सड़क पर आरोपी ने सरेआम अपनी प्रेमिका पर वार करता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। हमले के बाद आरोपी आराम से भाग निकला और किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल महिला को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर 8 से 10 वार किए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी ठीक नहीं है।

PunjabKesari

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान सेक्टर-25 निवासी संजना के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने संजना की शिकायत पर गांधी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के मुताबिक, संजना के पति की 2 महीने पहले मौत हो गई थी। उनके घर के पास गांधी नाम का एक युवक रहता था। महिला आरोपी गांधी के साथ लिव-इन में रहती थी।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने संजना पर सरे बाजार हमला कर दिया। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी महिला पर हमला करता नजर आ रहा है। पहले दोनों के बीच बहस होती है, फिर गुस्साए आरोपी ने चाकू निकाला और प्रेमिका के पेट समेत अन्य जगहों पर वार करना शुरू कर दिया। इससे महिला गिर गई, फिर भी आरोपी हमला करता रहा। कुछ दूरी पर लोग घटना देख रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायल महिला के 2 बच्चे भी हैं।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!