पंजाब के प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, माहौल तनावपूर्ण

Edited By Urmila,Updated: 07 Jan, 2025 04:06 PM

atmosphere tense in chandigarh

चंडीगढ़ में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कौमी इंसाफ मोर्चे के 2 साल पूरे हो गए जिसे लेकर मोहाली में आज कार्यक्रम रखा गया है।

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कौमी इंसाफ मोर्चे के 2 साल पूरे हो गए जिसे लेकर मोहाली में आज कार्यक्रम रखा गया है। उधर पुलिस की ओर से सेक्टर 43 में  बेरिकेड लगाकर रखे थे जहां समागम में जाने वाले लोगों को रोक लिया गया और लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों पर इस दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बताया जा रहा है कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आज चंडीगढ़ की ओर कूच करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी छिप-छिपा कर चंडीगढ़ में घुस गए। 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर थाने ले गई। प्रर्शनकारियों ने ऐलान किया कि वह वापिस लौटेंगे। वहीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर 5 लेयर की बैरिकेंडिंग और पत्थरों से भरे टिप्पर भी खड़े किए हुए थे। गौरतलब है कि सांसद अमृतपाल सिंह के माता-पिता को भी घर में ही नजरबंद किया गया। इसी के साथ फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा व संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को भी नजरबंद किया गया है। इन उक्त लोगों ने भी कौमी इंसाफ मोर्चे में शामिल होना था। 

वहीं खड़ूर से सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने एक वीडियो जारी की है जिसमें वह कह रहे हैं कि कौमी इंसाफ मोर्चा का यह दूसरा साल है जिसे लेकर बहुत बड़ा समागम हो रहा है लेकिन उन्हें इस समागम में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है। उनके गांव में पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर रखी है। भारी पुलिस बल तैनात है।  अमृतपाल के पिता ने लोगों से उक्त समागम में पहुंचने की अपील की है। पिता का आरोप है कि अमृतपाल सिंह को सांसद बने 6 महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक उसे न तो कोई अथॉरिटी मिली है और न ही कोई फंड। अमृतपाल के पिता जब श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे तो तब उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया था। उनकी मांग है कि जेलों में बंद सिखों को रिहा किया जाए उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। इसी के साथ उन्होंने पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को लेकर इंसाफ करने की मांग की है। 

गौरतलब है कि 2021 में वारिस पंजाब के संगठन पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू ने बनाया था। दीप सिद्धू की हादसे में मौत के बाद इस संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह को बनाया गया। पिछले साल प्रदर्शनकारियों ने मोहाली के फेज-8 स्थित अंब साहिब गुरुद्वारा से लेकर इन्होंने चंडीगढ़ की तरफ कूच किया था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उन्होंने मोहाली के YPS चौक पर पक्का मोर्चा लगा लिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!