कपूरथलाः बेगोवाल थाने का ASI निकला कोरोना Positive, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2020 02:38 PM

राज्य में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, गुरुवार को हलका भुलत्थ अधीन पड़ते पुलिस थाना बेगोवाल का ए.एस. आई. कोरोना पॉजीटिव पाया गया ।

बेगोवाल /होशियारपुर (रजिन्दर): राज्य में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, गुरुवार को हलका भुलत्थ अधीन पड़ते पुलिस थाना बेगोवाल का ए.एस. आई. कोरोना पॉजीटिव पाया गया । उक्त ए.एस.आई. दसूहा इलाके के गोरसियां गांव का निवासी है और बेगोवाल थाने में तैनात है। जो रात 8 बजे बेगोवाल थाने से ड्यूटी करके घर गया था, अब इसके कोरोना पॉजीटिव आने के बाद बेगोवाल शहर और इलाके के लोग ख़ौफ़ में हैं, क्योंकि पुलिस इलाके में कहीं न कहीं ड्यूटी पर तैनात रहती है।

दूसरी तरफ़ इस संबंधित सिविल सर्जन कपूरथला डा. जसमीत कौर बावा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुल सैंपलिंग दौरान थाना बेगोवाल से पुलिस कर्मचारियों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिनमें से एक ए.एस.आई. कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, जिसे अब होशियारपुर के कोविड केयर सैंटर में रखा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!