अरविंद केजरीवाल चोटी का चालबाज : कै. अमरेंद्र

Edited By Vatika,Updated: 19 Dec, 2020 10:12 AM

arvind kejriwal top trickster amarendra

अरविंद केजरीवाल को एक धोखेबाज व्यक्ति करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा शिरोमणि

चंडीगढ़ (अश्वनी): अरविंद केजरीवाल को एक धोखेबाज व्यक्ति करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल दोनों ढोंगी पार्टियां हैं जिनके कृषि कानूनों के मामले में दोहरे मापदंड सामने आ गए हैं क्योंकि उनकी किसानों के प्रति कोई वचनबद्धता दिखाई नहीं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा अकाली विधायकों ने कभी भी सही वक्तव्य नहीं दिया। विधानसभा में केंद्र के काले कृषि कानूनों के खिलाफ जब उनकी सरकार संशोधित बिल लेकर आई थी तो ‘आप’ तथा अकाली दल दोनों के विधायकों ने उसका समर्थन किया था परन्तु बाद में उन्होंने अलग-अलग राग अलापना शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर दोनों पार्टियों ने फिर से यू-टर्न लिया है तथा वे स्वयं को किसानों की मसीहा पार्टियां करार दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के कारण ही केंद्र की भाजपा सरकार काले कानूनों को पास करवाने में कामयाब रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!