टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक और किसान की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Jan, 2021 04:45 PM

another farmer died in farmer protest on tikri border

जानकारी के अऩुसार हरफूल दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शुरू से ही लंगर की सेवा......

संगरूर: किसान आंदोलन में शामिल किसान की टिकरी बॉर्डर दिल्ली पर धरने दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरफूल सिंह आशू (32) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव बीर कलां के रूप में हुई है। 

जानकारी के अऩुसार हरफूल दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शुरू से ही लंगर की सेवा निभा रहा था। अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं किसानों का कहना है कि सरकार जब तक कृषि कानुनों को रद्द नहीं कर देती तब तक आंदोलन बंद नहीं होगा। पंजाब और हरियाणा के लोग भी आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!